Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

चमोली के विकासखण्ड गैरसैंण स्थित ग्राम सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा आज जनपद चमोली के विकासखण्ड गैरसैंण स्थित ग्राम सारकोट में महिलाओं को नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण दिया गया।
विभाग द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रकार की पैकिंग यूनिट तथा अचार डब्बा बंदी, स्क्वैश बोतल को सील करना, लैबलिंग, बैंक सेलर से दाल पैकिंग, अचार पैकिंग, मसाला पैकिंग तथा हैंड सीलिंग मशीन से दाल पैकिंग, बेस्ट कोचिंग मशीन, फाइल पैंकिग मशीन के प्रशिक्षण के साथ-साथ मंडुवा थ्रेसर, झंगोरा पीसने तथा जूस निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही महिलाओं को कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस दौरान महिलाओं द्वारा पॉलीहाउस एवं जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु चैंनिग फेंसिंग की मांग की गयी। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फल संरक्षण अधिकारी संतोष नयाल, सतबीर सैनी, भूपेन्द्र रावत सहित गांव की महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *