उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
उत्तराखंड में अब मदरसों में शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने की व्यवस्था लागू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उसकी जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था लागू की गई उसी समय यह तय किया गया था कि मदरसों को सामान्य स्कूलों की तरह संचालित किया जाएगा। इसके तहत मदरसों में कुरान की शिक्षा के साथ उत्तराखंड शिक्षा परिषद का पाठ्यक्रम भी पढ़ाना होगा और उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार पंजीकरण कराना होगा। सामान्य स्कूलों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, इसलिए मदरसों में भी रविवार को छुट्टी रखने की व्यवस्था होगी।

