Wednesday, August 5, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में आयोजित हो रही श्री शिवमहापुराण कथा, तृतीय दिवस पर कथा से पूर्व आयोजित हुई प्रतिभा प्रदर्शन

भूत भावन बाबा काशी विश्वनाथ की परम नगरी, उत्तरकाशी में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा २०२६ के तृतीय दिवस पर आज, कथा से पूर्व आयोजित हुई प्रतिभा प्रदर्शन में, अल्पाइन पब्लिक स्कूल से शंख वादन में विराज और आशुतोष, भक्ति गायन में इशिका राणा और इशिका बनुनी तथा श्लोक गायन में राधिका और कनिका ने प्रतिभाग किया साथ ही साथ काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के सक्षम नेगी और प्रियांशु डंगवाल ने भी अपनी प्रस्तुति दी ।

आज की कथा के यजमान  वीरेंद्र जोशी एवं उनका परिवार रहा । व्यास पीठ पर विराजमान परम पूज्य कथा व्यास डॉ पंकज सेमवाल ने आज श्रावण मास में दूध और दही से बाबा के अभिषेक करने के महत्व के बारे में भक्तों को बताया । आज के अतिथियों में केदार मंदिर के महंत राघवानंद जी उपस्थित रहे ।

महंत जयेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में अपनी ४६ वीं आवर्ती में पहुंचे, इस श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन ०२ अगस्त से १२ अगस्त २०२६ तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के पंडाल में प्रतिदिन दिन 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक किया जा रहा है ।

आज की कथा में महंत अजय पुरी , राघवेंद्र उनियाल , हेमराज बनूनी , कुशाल पंवार ,शकुन्तला गुसाई, रमेश चौहान, गोपाल रावत, जितेंद्र पंवार,संजय अरोड़ा, मोहन डबराल, अर्चना रतूरी, प्रेमा चंदोक, गीता कश्यप, वंश राणा, सौरव बिष्ट, आयुष कोटनाला, कैलाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *