उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा, सरकार ला सकती है अनुपूरक बजट

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा. राज्यपाल ने सत्र आहूत करने की स्वीकृति दे दी है. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सत्र को लेकर सचिवालय पूरी तरह तैयार है.

बता दें कि उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का वर्ष 2026 का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में शुरू होगा। राज्यपाल की ओर से सत्र आहूत किए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.

जारी प्रेस नोट के अनुसार, मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र का आयोजन चमोली जिले के भराड़ीसैंण में किया जाएगा. गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी से जुड़ी विधायी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है.

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि उत्तराखंड के राज्यपाल ने पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के लिए विधानसभा को आहूत किया है। इसके तहत 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सदन की बैठक होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *