Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

श्री नृसिह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच गये आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बीते रविवार 17 नवंबर रात्रि को शीतकाल हेतु बंद होने के बाद आज प्रात: सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा बदरी विशाल के उद्धघोष के साथ आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी आज दोपहर बाद योग बदरी पांडुकेश्वर से समारोह पूर्वक गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंच गयी है।
इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था। इसी के साथ इस यात्रा वर्ष की श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन हो गया है।
देव डोली का ग्रीफ केंप सहित स्थान -स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत हुआ। उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे तथा बीते सोमवार 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद आज आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी सहित श्रद्धालुजन श्री नृसिह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *