Sunday, May 19, 2024
Latest:
उत्तराखंड

परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल हुईं राष्ट्रपति, विद्याथियों और शिक्षिकाओं से भेंट की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त), उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह परमार्थ निकेतन पहुंचे।
श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी के सान्निध्य में विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। साध्वी भगवती सरस्वती ने परमार्थ निकेतन व डिवाइन शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित कई प्रभावशाली, धर्मार्थ और मानवीय व पर्यावरणीय सेवा पहलों के विषय में जानकारी राष्ट्रपति के साथ साझा की।
दिव्यांगता मुक्त भारत अभियान के लाभार्थी युवा, नारी शक्ति, बेटियां, बच्चों तथा परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल, उत्तरकाशी, जो कि नेत्रहीन बच्चों को समर्पित एक उत्कृष्ट स्कूल है, परमार्थ नारी शक्ति केंद्र, ऋषिकेश, जो कि स्लम क्षेत्रों के बच्चों व युवाओं की शिक्षा हेतु समर्पित है वहां के विद्याथियों और शिक्षिकाओं से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  और राज्यपाल ने भेंट की।
राष्ट्रपति को वल्र्ड टॉयलेट कॉलेज सहित ग्लोबल इंटरफेथ वॉश एलायंस (जीवा) के माध्यम से परमार्थ निकेतन द्वारा जल, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *