पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का 91 उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में होगा। सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। Bhuvan Chandra Khanduri के निधन के बाद उत्तराखंड में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ संपन्न होगी।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर राज्य सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।
राजकीय शोक के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही इस अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य जगत से जुड़े लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन को राज्य और देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों और नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड की राजनीति में एक साफ-सुथरी छवि और अनुशासित नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने राज्य के विकास और सुशासन को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की थीं।
