देहरादून में कारा होटल्स की 100 कमरों वाली शानदार प्रॉपर्टी लॉन्च, पर्यटकों को मिलेगा यादगार अनुभव
Kara Hotels ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बद्रीपुर क्षेत्र में अपनी नई प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी प्रॉपर्टी “कारा देहरादून” लॉन्च करने की घोषणा की है। यह होटल कंपनी की तेजी से बढ़ती मौजूदगी और भारत के लीजर एवं ट्रैवल सेक्टर में उसकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
देहरादून के प्रमुख स्थानों से जुड़ी यह प्रॉपर्टी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से लगभग 18 किलोमीटर और देहरादून रेलवे स्टेशन से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कंपनी का कहना है कि यह होटल उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही प्रीमियम स्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉर्पोरेट इवेंट्स और वीकेंड ट्रैवल की मांग को पूरा करेगा।
कारा देहरादून को 100 कमरों के साथ विकसित किया जा रहा है। होटल में आधुनिक सुविधाओं से लैस कमरे, एयर कंडीशनिंग, प्राइवेट बाथरूम, चाय-कॉफी मेकर, प्रीमियम टॉयलेटरीज़ और चुनिंदा कमरों में बालकनी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा होटल में मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट भी होगा, जहां मेहमानों को बुफे ब्रेकफास्ट और ऑल-डे डाइनिंग की सुविधा मिलेगी।
होटल की खासियत इसकी लोकेशन भी है। यह दिल्ली-देहरादून हाईवे और मॉल ऑफ देहरादून के नजदीक स्थित है। वहीं मसूरी, राजाजी नेशनल पार्क, रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा, माइंड्रोलिंग मोनेस्ट्री, मालसी डियर पार्क और लच्छीवाला नेचर पार्क जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी यहां से आसानी से पहुंच में हैं।
कारा देहरादून को केवल होटल नहीं बल्कि एक बड़े हॉस्पिटैलिटी और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। यहां इनडोर बैंक्वेट, आउटडोर लॉन, पर्याप्त पार्किंग, सामाजिक समारोहों और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही बिजनेस ट्रैवल और ग्रुप स्टे की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
कंपनी ने बताया कि प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 56 नए कमरे, स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम और ऑल-डे मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट जोड़े जाएंगे, जिससे यह देहरादून के सबसे बड़े लीजर और इवेंट हब में शामिल हो जाएगा।
कारा होटल्स के प्रबंध निदेशक Puneet Sethi ने कहा कि देहरादून उत्तर भारत के सबसे तेजी से उभरते हॉस्पिटैलिटी बाजारों में से एक है। उन्होंने कहा कि कारा देहरादून मेहमानों को व्यक्तिगत आतिथ्य, उच्च स्तरीय सुविधाएं और शानदार अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि 2021 में स्थापित कारा होटल्स आज भारत के मिड-मार्केट हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में तेजी से अपनी पहचान बना चुका है। कंपनी की डुअल-ब्रांड रणनीति के तहत “कारा होटल्स” लीजर और इवेंट्स पर केंद्रित है, जबकि “आयरा होटल्स” बुटीक सिटी होटल फॉर्मेट के रूप में विकसित किया गया है। वर्तमान में कंपनी गुरुग्राम और देहरादून में अपनी सेवाएं दे रही है तथा जल्द ही उदयपुर, जयपुर, जिम कॉर्बेट, रणथंभौर और गोवा जैसे शहरों में विस्तार की योजना बना रही है।
कंपनी वित्त वर्ष 2030-31 तक 120 होटल और 500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
