उत्तराखंड में धामी सरकार की कैबिनेट का विस्तार, 5 नए चेहरों को मंत्री बनाया
उत्तराखंड में धामी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 5 नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है। देहरादून के लोकभवन में सुबह 10 बजे सादे समारोह में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। देहरादून के राजपुर से विधायक खजान दास, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी और नैनीताल जिले से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। धामी कैबिनेट में अब 11 मंत्रियों की कुर्सी भर गई है। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल हैं।
