CM धामी ने उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को किया सम्मान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित एवं उत्तराखंड ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत IEC सामग्री का विमोचन किया। इस अवसर पर देहरादून में राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे उद्यमों को सशक्त बनाना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। योजना के माध्यम से अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग प्रदान किया जा चुका है, जबकि 8 हजार से अधिक मातृशक्ति को उद्यमिता से जोड़ा गया है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि
आज हमारी मातृशक्ति अपने हुनर और परिश्रम से न केवल स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दे रही है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। प्रदेश की 3 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और यह सिद्ध कर रही हैं कि अवसर और सहयोग मिले तो हमारी बहनें गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकती हैं।
