Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन-बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए

उत्तराखण्ड में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन-बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई व कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैन-बसेरों में आवासहीन लोगों ओर परिवारों को शिफ्ट किया जाए। खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन-बसेरा की सुविधा दी जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रमुख स्थानों पर अलाव के भी इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से निचले स्थानों पर भी ठंड बढ़ने के चलते जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए जरूरतमंद लोगों को हर तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *