Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

हाउस ऑफ हिमालयाज के लिए विश्वस्तरीय वेबसाईट साथ ही मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए: मुख्य सचिव संधु

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को अंतर्रास्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए बनाए गए अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने इस दौरान कहा कि प्रदेश के किसानों को उनके उत्पादों का अधिक से अधिक लाभ दिया जा सके और उनके उत्पादों को एक अच्छी ब्राण्डिंग और बाजार मिल सके इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के लिए विश्वस्तरीय वेबसाईट तैयार की जाए, साथ ही मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए। किसानों से उत्पाद खरीदने के बाद वैल्यू एडिशन के लिए पूरे प्रदेश में उत्पादन क्षेत्रों के आस पास ही प्रोसेसिंग और पैकेजिंग सेंटर तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज को विश्वस्तरीय ब्राण्ड बनाने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा अपने अंतर्गत उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *