Friday, August 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

एक लाख रुपए रिश्वत लेते डोईवाला में उप शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, आरटीई के बिल के भुगतान के एवज में मांगी थी घूस

देहरादून में विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला विकासखंड में तैनात उप शिक्षा अधिकारी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है। इसके अलावा एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि डोईवाला प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हाल में तैनाती उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल के आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी। विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचे उप शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट और सह आरोपी पुष्पांजलि को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उप शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट नेपाली फार्म में किसी निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत ले रहे थे,  आरोपी अधिकारी को निजी स्कूल के संचालक से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति (बिल भुगतान) के एवज में एक लाख रुपए की धनराशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *