केदारनाथ धाम में पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, यात्री का एक लाख रुपये नकद और आईफोन से भरा बैग सुरक्षित लौटाया।
केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल।
यात्री का एक लाख रुपये नकद और आईफोन से भरा बैग सुरक्षित लौटाया।
बैग में रखे जरूरी दस्तावेज भी सकुशल बरामद।
बैग खोने से परेशान यात्री ने पुलिस से की थी मदद की उम्मीद।
कांस्टेबल मनोज राणा और अष्टम रावत ने शुरू की तलाश।
स्थानीय पुरोहित पंडित महेश चंद्र अवस्थी ने भी की मदद।
पुलिस और पुरोहित की सूझबूझ से सुरक्षित मिला कीमती सामान।
पुलिस सहायता केंद्र पर यात्री की मौजूदगी में खोला गया बैग।
नकदी, आईफोन और सभी दस्तावेज मिले सुरक्षित।
सामान वापस मिलने पर यात्री ने उत्तराखंड पुलिस और पुरोहित का जताया आभार।
केदारनाथ धाम में उत्तराखण्ड पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे एक तीर्थयात्री का करीब ₹1 लाख नकदी, iPhone और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग कहीं छूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस जवान कांस्टेबल मनोज राणा, कांस्टेबल अष्टम रावत एवं स्थानीय पुरोहित पंडित महेश चंद्र अवस्थी ने तत्परता से खोजबीन शुरू की और बैग सकुशल बरामद कर लिया। बैग में रखी पूरी नकदी, iPhone और सभी दस्तावेज सुरक्षित यात्री को लौटा दिए गए। अपना सामान वापस पाकर यात्री ने उत्तराखण्ड पुलिस एवं पंडित जी का आभार व्यक्त किया।

