उत्तराखंड

उत्तराखंड से दिनेश आर्य जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने टिकट देकर चौंका दिया

उत्तराखंड से भाजपा ने राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए दिनेश आर्य को टिकट दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। पार्टी ने 15 नामों को हाईकमान के पास भेजा था, जिसमें से दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगी। दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए दावेदारी की थी। आर्य भाजपा सरकार में राज्य पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। माना जा रहा है कि दिनेश आर्य को दलित चेहरे के तौर पर भाजपा ने मौका दिया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान की स्थिति स्पष्ट होगी। विधानसभा में भाजपा के संख्याबल को देखते हुए पार्टी प्रत्याशी के निर्वाचन की प्रक्रिया अब नामांकन के अगले चरण में पहुंचेगी।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी के चलते राज्य की एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *