उत्तराखंड

राजकीय पॉलिटेक्निक देहरादून में राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। उत्तराखण्ड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, पिट्ठूवाला (देहरादून) में 07 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मपुर के माननीय विधायक  विनोद चमोली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 72 पॉलिटेक्निक संस्थानों से 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

  • चित्रकला प्रतियोगिता:
    • प्रथम स्थान: गंगा (इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष, के.एल.पी. रुड़की)
    • द्वितीय स्थान: श्रेया (इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष, उ.रा.पा.सं. गढ़ीश्यामपुर)
    • तृतीय स्थान: श्वेता (सिविल तृतीय वर्ष, उ.रा.पा.सं. द्वाराहाट)
  • भाषण प्रतियोगिता:
    • प्रथम स्थान: मनत्शा (सी.ए.सी. तृतीय वर्ष, उ.रा.पा.सं. कालाढुंगी)
    • द्वितीय स्थान: वेदांशी बमराड़ा (सिविल प्रथम वर्ष, उ.रा.पा.सं. देहरादून)
    • तृतीय स्थान: राहुल देव (फार्मेसी द्वितीय वर्ष, उ.रा.पा.सं. काशीपुर)

मुख्य अतिथि का संबोधन:

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  विनोद चमोली ने ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को साकार करने में छात्र-छात्राओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है और तकनीकी नवाचारों का विकास विकसित भारत के निर्माण का आधार है।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा निदेशक  देशराज, प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश पाण्डेय, संयुक्त निदेशक देवेन्द्र गिरी, उप निदेशक एम.के. कन्याल, संस्था के प्रधानाचार्य अवनीश जैन समेत विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *