उत्तराखंड

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड का अनिश्चितकालीन धरना 42वें दिन भी एकता विहार देहरादून में जारी, ताली बजा कर जताया विरोध

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड का अनिश्चितकालीन धरना आज 42वें दिन भी एकता विहार देहरादून में जारी है। अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे संघ ने सरकार तक अपनी आवाज़ पहुँचाने के लिए 1 जुलाई 2026, बुधवार, सायं 6:00 बजे धरना स्थल पर थाली बजाने का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह कार्यक्रम उस प्रतीकात्मक पहल से प्रेरित है, जब कोरोना काल में देशवासियों ने एकजुट होकर थाली बजाकर अपने सम्मान और समर्थन का संदेश दिया था। इसी भावना के साथ संघ के सभी सदस्य भी सरकार तक अपनी पीड़ा और मांगों को पहुँचाना चाहता है।

साथ ही कैंडल जलाकर जो लैब टेक्नीशियन संवर्ग के भविष्य पर छाए अंधकार को दूर करने और सकारात्मक समाधान की आशा का प्रतीक होगा।

संघ सरकार से आग्रह करता है कि हमारी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो संघ अपने आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *