बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र की पहाड़ी में क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार थे
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र की पहाड़ी में क्रैश हो गया। जिसके बाद से प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। भारतीय सेना, जिला प्रशासन (चमोली), और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं। हेलीकॉप्टर में यात्रियों में प्रताप,अरुण,शंकर गौड़ा, सुधीर, एच.एस. नटराज यात्री और कैप्टन पायलट हिमांशु सवार थे।यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि बदरीनाथ धाम से सहस्रधारा लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी मिलते ही सभी लोग रेस्क्यू और लोकेशन के बारे में पता लगाने में जुटे हैं। यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

