जिला अस्पताल कोरोनेशन देहरादून में पीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरेला पर्व उत्साह से मनाया
जिला अस्पताल कोरोनेशन देहरादून में पीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह के नेतृत्व में हरेला पर्व उत्साह से मनाया गया,सभी अस्पताल कर्मियो ,मिनिस्टीरियल संवर्ग, पैरामेडिकल कर्मचारियों द्वारा बढ़ चड कर अपनी भागीदारी प्रस्तुत करी l इस अवसर पर डॉ यतेंद्र सिंह ने कहा की हरेला ना सिर्फ एक पर्व है बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास है l प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का यह कर्तव्य है कि इस समय जब प्रायावरण प्रदूषण अपने चरम पर है अपने पर्यावरण को संतुलित करने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे l
इस अवसर पर पी एम एस डॉ यतेंद्र सिंह डॉ डी पी जोशी डॉ प्रवीण पंवार डॉ जे पी नौटियाल नर्सिंग अधीक्षक मिनिस्टीरियल संवर्ग और पैरामेडिकल संवर्ग के कर्मचारी मौजूद थे
