देहरादून के बंगाली कोठी रोड पर डॉक्टर शताक्षी डेंटल केयर का भव्य उद्घाटन, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने रिबन काटकर किया शुभारंभ
देहरादून के बंगाली कोठी रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के पास रविवार को डॉ. शताक्षी डेंटल केयर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और समाजसेवी वीर सिंह पंवार समेत कई लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों और आमंत्रित लोगों ने डॉ. शताक्षी डेंटल केयर की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान क्लिनिक परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए और नई शुरुआत के साक्षी बने।
इस मौके पर हरक सिंह रावत ने रिबन काटकर क्लिनिक का औपचारिक शुभारंभ किया। डॉक्टर शताक्षी ने हरक सिंह रावत के दांतों की भी जांच की। हरक सिंह रावत ने डॉक्टर शताक्षी को क्लिनिक के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और समाजसेवी वीर सिंह पवार सहित अन्य अतिथियों ने भी डॉ. शताक्षी डेंटल केयर की टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर डॉक्टर शताक्षी ने बताया कि ने क्लिनिक में लोगों को दंत चिकित्सा से जुड़ी सभी प्रकार की जांच और सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों ने भी नई सुविधा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपस्थिति ने इस नई शुरुआत को खास और यादगार बनाया।
