देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैण्ड पर मार्ग क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद
आज दिनांक 20/07/2026 को अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैण्ड पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
आमजन की सुरक्षा व जान-माल की हानि के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा देहरादून मसूरी मार्ग को अग्रिम आदेशों तक आवाजाही हेतु प्रतिबंधित करते हुए उक्त मार्ग को किसी भी प्रकार के परिवहन हेतु निषिद्ध किया गया है। वर्तमान में मसूरी आने-जाने के लिए किमाड़ी मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है।
आमजन से अनुरोध है कि कृपया मुख्य मार्ग के खुलने तक मसूरी आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
