Wednesday, April 22, 2026
उत्तराखंड

चमोली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को CM धामी ने बेहद गंभीरता से लिया, कहा-जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा

चमोली में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में चमोली पुलिस प्रशासन को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *