Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।
पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 लोगों के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल ​किए हैं।  स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, जनरल वीके सिंह, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी समेत कई केंद्रीय नेताओं के नाम  हैं। साथ ही उत्तराखंड से सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद समेत कई पदाधिकारी व नेताओं के नाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *