उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के मुताबिक, 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 15 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल और 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में बारिश की संभावना है। 16 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भी बारिश हो सकती है। मौसम निदेशक ने बताया कि 14 अक्टूबर को 3 हजार 800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि 15 और 16 अक्टूबर को 3 हजार 500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *