Saturday, August 15, 2026
Latest:
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का संचालन जारी है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस बीच मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। हालांकि मौसम खराब होने के बाद भी यात्रा पहले की तरह जारी है। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश हो रही है। सोमवार को केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद यात्रा पर खास असर नहीं पड़ा है और बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं।
यात्रा शुरू होने के 12 दिन में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बर्फबारी के बीच पुलिस बल श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर सुगम दर्शन करा रहा है। कठिन मौसम के बावजूद पुलिस, प्रशासन और मंदिर समिति के कर्मचारी मुस्तैदी से अपने दायित्व निभा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *