Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

दून अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल की सख्ती, बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई

देहरादून: दून अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सख्त रुख अपनाया है। मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) डॉ. आर.एस. बिष्ट ने सभी डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ डॉक्टर समय से पहले ड्यूटी छोड़ रहे हैं और मरीजों को सरकारी दवाओं के बजाय बाहर से महंगी दवाएं लिख रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध सस्ती दवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा था।

एमएस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं और जन औषधि केंद्र की दवाएं ही मरीजों को लिखी जाएं। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में भी खामियां सामने आई हैं। कई सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर कैमरे लगे ही नहीं हैं। इस पर संबंधित विभाग से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है और जल्द सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह सख्ती जरूरी है। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *