Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

निरीक्षक भावना कैंथोला का पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन, उत्तरकाशी से अल्मोडा स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

पुलिस अधिकारी  भावना कैंथोला के स्थानान्तरण पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

आज 3 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में एक भावुक क्षण देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद में नियुक्त निरीक्षक भावना कैंथोला के पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन के बाद जनपद अल्मोडा स्थानांतरण पर विदाई दी गयी

विदाई समारोह में SP उत्तरकाशी महोदया द्वारा निरीक्षक कैंथोला को पुलिस उपाधीक्षक के बैच से अलंकृत करने के उपरान्त स्मृति चिन्ह भेंट करते हुये जनपद उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बीच आपके द्वारा हमेशा उच्च मनोबल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई गयी है, आपको उज्ज्वल भविष्य, प्रमोशन एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं। इस अवसर पर साथी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भी स्थानान्तरित अधिकारी को उपहार भेंट कर नवनियुक्ति हेतु शुभकामनाएं दी गयी।

सीओ  भावना कैंथोला द्वारा भावुक होते हुये उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान अपने समय को याद करते हुए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और अधीनस्थ कर्मियों के निस्वार्थ सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *