उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग,

उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर CEO, राजस्थान नवीन महाजन ने उत्तराखण्ड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। देहरादून में आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में संपन्न एसआईआर के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ /अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT, SLMT) ने भी प्रतिभाग किया।
बैठक ने दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमीं है, संबंधित अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए ससमय मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *