Friday, August 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, कार गहरी खाई में जा गिरी, दो की मौत

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के बोयल में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोलीहाट से बोयल गांव की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार बोयल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया । मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कार चालक बोयल निवासी 35 वर्षीय भूपाल सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं कार सवार 60 वर्षीय शिवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *