Sunday, March 8, 2026
Latest:
उत्तराखंड

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विनायक के पास बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विनायक के पास सैलापानी के समीप एक बस गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण के विनायक मार्ग के पास बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 08 बजे सैलापानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। अब तक पांच शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो अन्य मृतक की पुष्टि बाद में हुई है। बताया जा रहा है कि बस में 17 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं,घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम व रेस्क्यू टीम मौके पर है। रेस्क्यू अभियान जारी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर हुए बस दुर्घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है। वह स्वयं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *