Sunday, March 8, 2026
Latest:
उत्तराखंड

देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क: 12.45 हेक्टेयर में फैला हरित परिसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक

देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क अब शहर का नया धड़कता दिल बन चुका है। सहस्त्रधारा रोड पर हैलीपैड के ठीक सामने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित यह पार्क प्रकृति, स्वास्थ्य और पर्यटन का आधुनिक संगम बनकर उभर रहा है। लगभग 12.45 हेक्टेयर में फैला यह हरित परिसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। पार्क की सबसे बड़ी खूबी है यहां का वन जैसा वातावरण। यहाँ की ढलानें, पेड़ों का प्राकृतिक आवरण और शांत माहौल शहर की भीड़भाड़ से एकदम अलग अनुभव कराते हैं। साइकिल ट्रैक, 1.2 किलोमीटर का फिटनेस ट्रेल, जॉगिंग पथ, एक्यूपंक्चर ज़ोन, योग-ध्यान स्थल, ओपन एयर थिएटर, स्केटिंग रिंक और सुरक्षित ट्री हाउस यह जगह हर आयु वर्ग के लिए आकर्षक बन चुकी है। 40 करोड़ की लागत से विकसित यह पार्क देहरादून की नई हरित-पर्यटन पहचान बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है यह पार्क मुख्यमंत्री धामी की दूरदृष्टि का परिणाम है और आने वाले समय में देहरादून की पहचान बनेगा। सिटी पार्क के साथ ही मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण अलग-अलग क्षेत्रों में बच्चों व आम जनता के लिए प्राथमिकता के आधार पर पार्कों का निर्माण कर रहा है। इसमें गौरादेवी पार्क सहित कई पार्कों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *