Sunday, March 8, 2026
Latest:
उत्तराखंड

CM धामी ने सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से विचार और सुझाव सुने, बाद में अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण को आवश्यक निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम सौड़ से आए ग्रामीणों द्वारा पंगोट देचौड़ी सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि काफी लंबे समय से उनकी सड़क निर्माण की जो मांग थी अब पूरी हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों, दुकानदारों और युवा साथियों से भेंट कर उनके विचार और सुझाव सुने। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं पर उनका फीडबैक भी लिया। लोगों के खिले चेहरे और उत्साह क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव की कहानी बयां कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *