कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II द्वारा अनुसूचित जाति उप योजना (SCSP) के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, हरदोई-II में 06 नवम्बर 2025 को अनुसूचित जाति उप योजना (SCSP) के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं बीज वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित कुमार जिंदल, कार्यलय प्रमुख व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (व ग्रे) तथा अमिताभ सिंह, वित्त प्रमुख एवं मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी , भा कृ अनु प – केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पंकज नौटियाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ ।
मुख्य अतिथि सुमित कुमार जिंदल ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की परियोजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया तथा वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर आय दोगुनी करने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि अमिताभ सिंह ने किसानों को आर्थिक प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा कृषि में नवीन तकनीकों के प्रयोग से आयवृद्धि के विषय में जानकारी दी ।अपने उद्बोधन में डॉ. पंकज नौटियाल ने उपस्थित किसानों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए अनुसूचित जाति उप योजना के उद्देश्यों, केवीके की गतिविधियों तथा किसानों के लिए संचालित प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पोषक तत्व प्रबंधन, गृह विज्ञान एवं मत्स्य पालन से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में किसानों को रबी फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहित सिंह, प्रसार विशेषज्ञ द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंजलि साहू, गृह विज्ञान विशेषज्ञ ने किया। इस अवसर पर डॉ. टी. एन. राय (मृदा वैज्ञानिक), डॉ. थांगा अनुसया (मत्स्य वैज्ञानिक), एवं अन्य वैज्ञानिकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भरावन, संडीला, सुरसा एवं कोथांवा ब्लॉक के लगभग 150 से अधिक किसान भाई एवं बहनें शामिल हुए। जिन्हें कार्यक्रम के अंत में गेहूं के प्रदर्शन हेतु उन्नत बीज दिया गया । कार्यक्रम से पूर्व भा कृ अनु प – केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल एवं केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग लखनऊ के अधिकारियों की टीम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, हरदोई-II के नव-निर्मित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्री सुमित कुमार जिंदल, कार्यलय प्रमुख व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (व ग्रे) तथा श्री अमिताभ सिंह, वित्त प्रमुख एवं मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी, भा कृ अनु प – केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल, डॉ. पंकज नौटियाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II, सहायक अभियंता, इ. आलोक कुमार, अवर अभियंता इ. धीरज शर्मा, एवं समिति सदस्य डॉ. मोहित सिंह, डॉ. टी. एन. राय उपस्थित रहे। टीम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने एवं भवन के उद्घाटन हेतु तिथि शीघ्र निर्धारित करने के निर्देश दिए । मुख्यालय से आये उच्च अधिकारीयों द्वारा बताया गया की, कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई-II का यह नया भवन किसानों के लिए प्रशिक्षण, ज्ञान एवं तकनीकी हस्तांतरण का प्रमुख केंद्र बनेगा, जो जिले में कृषि विकास की दिशा में एक नई पहचान स्थापित करेगा । भ्रमण के दौरान “स्वच्छोत्सव” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया । भ्रमण के पश्चात एक बैठक भी आयोजित की गयी जिसमे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी जिसमें मुख्यालय से आये उच्च अधिकारीयों एवं केवीके के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए ।
