Monday, March 9, 2026
Latest:
उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर से उत्तराखंड दौरे पर, पतंजलि व कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर से उत्तराखंड दौरे पर, पतंजलि व कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी उत्तराखंड दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 2 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी। आगमन के बाद वह हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

शाम को राष्ट्रपति देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।

अगले दिन 3 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसी शाम वह नैनीताल के लिए रवाना होंगी और राजभवन नैनीताल में रात्रि प्रवास करेंगी।

4 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू कैंची धाम के दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगी।

दौरे के समापन पर राष्ट्रपति 4 नवंबर की दोपहर को वापस नई दिल्ली लौट जाएंगी।

इस प्रकार राष्ट्रपति मुर्मू का यह तीन दिवसीय दौरा उत्तराखंड के कुमाऊँ और गढ़वाल दोनों अंचलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *