Sunday, March 8, 2026
Latest:
उत्तराखंड

गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मुखवा के गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे

गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए विधिविधान के साथ अन्नकूट पर्व पर पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनिट पर छह माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट गुरुवार 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए भैयादूज पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
धार्मिक परम्परानुसार अन्नकूट पर् गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने पर गंगोत्री धाम से गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर मुखवा गाँव लाया जायेगा। जहाँ गंगा जी की उत्सव प्रतिमा गंगा मंदिर में शीतकाल में विराजमान रहेंगी। इससे पूर्व आज मां गंगा की विग्रह डोली मुखबा से तीन किमी पहले मार्केण्डेय के अन्नपूर्णा मंदिर में रात्री विश्राम करेगी। उसके बाद भैयादूज पर बृहस्पतिवार को मुखबा में 6 माह के लिए विराजमान होगी। श्रद्धालुजन शीतकाल में मुखवा के गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट भी 23 अक्टूबर 2025 को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:30 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में  यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। जहां पर शीतकाल के दौरान श्रद्धालुजन यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे।  मुखवा और खरसाली स्थित मंदिरों को भी सजाया-संवारा गया है। इस यात्राकाल में आज सांय तक जिले में अवस्थित इन दोनों धामों में 1402128 तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ है। जिनमे से यमुनोत्री धाम में आने वाले 644366 और गंगोत्री धाम में आने वाले 757762 तीर्थयात्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *