Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

केंद्रीय टीम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर व नैनीताल जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेगी

अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम ने आज उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में आपदा से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए देहरादून से प्रस्थान किया। टीम के प्रस्थान करने से पूर्व राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य के आपदा प्रभावित जनपदों में हुई क्षति की प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
अंतर मंत्रालय की केंद्रीय टीम राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर व नैनीताल जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। टीम का नेतृत्व श्री आर. प्रसना, संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय कर रहे हैं। जिनके साथ अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *