Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, दो दिन में 2 घंटे 40 मिनट ही सदन की कार्यवाही चली

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा के मानसून सत्र में दूसरे दिन भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष के हंगामा के बीच 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट और आठ विधेयक पारित हो गए। इस दौरान दो दिन में 2 घंटे 40 मिनट ही सदन की कार्यवाही चली। इसके साथ ही दूसरे ही दिन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत हुई। विपक्ष नियम 310 के अंतर्गत कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। बार बार स्थगित होने के बाद संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट व प्रतिवेदन सदन पटल पर रखे। इसके बाद बिना चर्चा विभागवार 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट 2025-26 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। अनुपूरक बजट समेत आठ विधेयक पारित किए गए। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री के प्रस्ताव पर सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
अनुपूरक बजट व नौ विधेयक पारित
विभागवार बजट अनुदान
न्याय विभाग 5.66 करोड़
निर्वाचन विभाग 22.35 करोड़
राजस्व एवं सामान्य प्रशासन 402.22 करोड़
वित्त एवं नियोजन 321.13 करोड़
आबकारी विभाग 7.16 करोड़
लोक सेवा आयोग 7.50 लाख
पुलिस एवं जेल विभाग 103.50 करोड़
शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण 575.83 करोड़
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा 333.75 करोड़
पेयजल विभाग 818.34करोड़
सूचना विभाग 122.69 करोड़
समाज कल्याण 133.28 करोड़
श्रम एवं रोजगार 3.02 करोड़
कृषि विभाग 121.90 करोड़
सहकारिता विभाग 2.33 करोड़
ग्राम्य विकास विभाग 99.90 करोड़
सिंचाई विभाग 42.92 करोड़
ऊर्जा विभाग 160.63 करोड़
लोक निर्माण 1181.02 करोड़
उद्योग विभाग 11.09 करोड़
परिवहन विभाग 202.33 करोड़
खाद्य विभाग 44.58 करोड़
पर्यटन विभाग 33.19 करोड़

ये विधेयक पारित
उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक-2025
उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ) मंदिर अधिनियम 1939 (संशोधन) विधेयक-2025
उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक-2025
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2025
उत्तराखंड साक्षी संरक्षण (निरसन) विधेयक-2025
समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक-2025
उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) विधेयक-2025
उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2025-26

इन विभागों की वार्षिक रिपोर्ट पटल पर रखी
-उत्तराखंड भूसंपदा नियामक प्राधिकरण रेरा की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट
-उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड की 2023-24 की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट
-उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट
-उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की अधिसूचित विनियमनों का संकलन रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *