उत्तराखंड

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सम्पन्न, 4 बजे तक  55 % मतदान, CM धामी ने नगला तराई में लाईन में लगकर किया मतदान

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान सम्पन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, त्रि स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 में आज 24 जुलाई को अपराह्न 4 बजे तक 55.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। विदित हो कि सुबह 10 बजे तक 11.72 प्रतिशत, 12 बजे तक 27 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे तक 41.87% प्रतिशत, 4 बजे तक  55.00% मतदान हुआ है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में आज राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी बिशना देवी ने भी मतदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साह पूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य में पंचायतों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *