Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 8 की मृत्यु, 6 घायल

थल क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना – 8 की मृत्यु, 6 घायल

आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को थाना थल क्षेत्रांतर्गत मुवानी के पास एक मेक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। वाहन में कुल 14 व्यक्ति सवार थे।

सूचना प्राप्त होते ही सीओ  के एस रावत, थानाध्यक्ष थल  शंकर सिंह अपनी टीम के साथ, थाना जाजरदेवल से पुलिस फोर्स व एसडीआरएफ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे एवं राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

👉 घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
👉 पुलिस टीम द्वारा घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
👉 मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:
नरेंद्र सिंह खोलिया पुत्र चंद्र सिंह

कुमारी सिमरन पुत्री कुंदन सिंह

शांति देवी पत्नी केशव राम

दीक्षा पुत्री दुर्योधन सिंह

तनुजा पुत्री चंद्र सिंह

होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह

राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह

विनीता पुत्री चंद्र सिंह
(सभी निवासी – ग्राम बोक्टा, थल)

घायलों के नाम:
वीणा पुत्री पूरन सिंह

सुमित पुत्र परविंदर सिंह

दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह

श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह

योगेश पुत्र किशन राम

पूजा मनोला पुत्री कुंदन सिंह
(सभी निवासी – ग्राम बोक्टा, थल)

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  रेखा यादव द्वारा संबंधित रेस्क्यू टीम को पूर्ण सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *