Saturday, March 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

टिहरी में कांविड़यों को लेकर जा रहा ट्रक हादसे का शिकार, तीन लोगों की मौत और 14 घायल

टिहरी में कांविड़यों को लेकर जा रहा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत और 14 घायल हैं। आज प्रातः 09 बजे फकोट के पास ताछिला में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक संख्या UP-13-BT-8739 उत्तर प्रदेश से उत्तरकाशी में थराली के लिए रवाना हुआ, जो कांवड़ भंडारा के लिए समान लेकर जा रहा था। वाहन में सवार सभी 21 श्रद्धालु यात्री मोहल्ला कास्तवाडा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा नरेंद्रनगर अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा तहसील प्रशासन को घायलों के खाने-पीने की व्यवस्था करने को कहा।

घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी फकोट से नरेंद्रनगर रेफर किया गया, जहां सीएमएस डॉक्टर सुनीता ने बताया कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो व्यक्ति की अस्पताल आते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया तथा दो व्यक्तियों को एम्स में प्लास्टिक सर्जन के पास भेजा जाएगा, बाकी 14 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिनका फ्रैक्चर हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *