उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी, 24 और 28 जुलाई को मतदान, 31 जुलाई को एक साथ मतगणना
उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी।
पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी। उत्तराखंड में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं।
चुनावी कार्यक्रम: पहला चरण 28 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच 10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई पहले चरण का मतदान 24 जुलाई मतगणना- 31 जुलाई
दूसरा चरण You May Also Like “शादी से पहले Rinku Singh का बड़ा धमाल, योगी सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी, मस्ती में झूमे फैंस, जानिए खास बातें” 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच 10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई मतदान- 28 जुलाई मतगणना- 31 जुलाई
