Tuesday, June 10, 2025
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट आज विधिवत ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए

उत्तराखण्ड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट आज विधिवत शुभ लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहे हैं। भगवान मदमहेश्वर की यात्रा हर वर्ष मई माह में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और शीतकाल में पूजा ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में सम्पन्न होती है। पंचकेदार में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट वि​धि-विधान के साथ कर्क लग्न में पूर्वान्ह 11.30 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं। इस मौके पर 300 से अ​धिक श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर को दस ​क्विंटल से अ​धिक फूलों से सजाया गया है।
बुधवार को सुबह 6 बजे द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने गौंडार गांव से अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बणतोली, खटरा, कुन्नू और नानू होते हुए सुबह 10.30 बजे देवदर्शनी पहुंची। यहां पर आराध्य ने अल्प विश्राम किया। मंदिर से थौर भंडारी की शंख ध्वनी के बाद भगवान मद्मेश्वर की डोली ने अपने मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर की तीन परिक्रमा के साथ ही वहां रखे ताम्र पात्रों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत वि​​धि-विधान से पूर्वान्ह 11.30 द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोले गये। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। कपाटोद्घाटन के उपरांत पुजारी ​शिव लिंग ने भगवान मद्महेश्वर के स्वयंभू लिंग को समा​धि रूप से जागृत किया और अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इसके उपरांत मंदिर में मौजूद 300 से अ​धिक भक्तों ने आराध्य के दर्शन कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इधर, श्रीबदरीनाथ-श्रीकेदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कप्रवावि ऋ​​षि प्रसाद सती और सीईओ विजय प्रसाद सती ने द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा क इस वर्ष द्वितीय केदार की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में ​शिव भक्त मद्महेश्वर पहुंचेंगे। कपाट खुलने के मौके पर बीकेटीसी पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत, वेदपाठी अरूण नौटियाल, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित देवरा प्रभारी देवेंद्र पटवाल, डोली यात्रा प्रभारी दीपक पंवार सहित गौंडार गांव के हक हककूधारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *