पी.एम.श्री जी.आई.सी. बगवाडी पौड़ी में मनाया गया हरित विद्यालय योजना कार्यक्रम, रंगारंग प्रस्तुति के साथ ही हुआ छात्रों का ज्ञानवर्धन
पी.एम.श्री जी.आई.सी. बगवाडी पौड़ी में हरित विद्यालय योजना कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गान और सरस्वती वंदना के साथ हुई। जिसमें स्कूल की छात्राओं ने कई रंगारंग शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षक, डॉ.सचिदानंद भारती ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने चाल-खाल योजना,डाल्वी क दग्ड्या, पाणी राखू, आदि कई कार्यों का जिक्र कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम में डॉ. सुधीर सिंह ने फिजिक्स विषय की बारीकी से रुबरू करवाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जसवंती नेगी ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश उनियाल ने किया। इस अवसर पर प्रशांत रावत, मनोज राणा, राहुल बिष्ट, जितेंद्र भंडारी, शिव डोबरियाल, आशीष गुसांई, रजनी ममगाईं, पूजा डोभाल, राधा शर्मा व सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इसके बाद पौधारोपण भी किया गया।
