Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वन्दन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल को पहचान कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने मातृ शक्ति से आहवान किया कि घर-घर जाकर राम दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत हुई है। महिलाओं को ’’सुविधा के साथ सुरक्षा भी’’ के सिद्धांत पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *