Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी जाकर भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी जाकर बुधवार को भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत को सड़क हादसों को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए अन्य राज्यों से आ रही गाड़ियों के लाइसेंस की जांच और अन्य दस्तावेज की जांच हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यातायात को नियंत्रण करने के लिए कुमाऊं आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *