Tuesday, April 28, 2026
Latest:
उत्तराखंड

बाबा केदारनाथ के दर्शन को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे CM धामी, केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बाबा केदारनाथ के दर्शन को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा कर सुझाव मांगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केदारपुरी में चल रहे पुननिर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *