Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने नामांकन किया

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने गुरुवार को आरओ कार्यालय में अपना नामांकन जमा किया। बद्रीनाथ सीट पर उप चुनाव के लिए 10 विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए हैं, लेकिन अभी तक केवल भाजपा उम्मीदवार ने ही अपना नामांकन आरओ कार्यालय में जमा किया है। गुरुवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए अंतिम दिन 21 जून है। आगामी 24 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। उप चुनाव के लिए विधानसभा बद्रीनाथ सीट पर 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *