Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घण्टे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। तीर्थयात्रियों को सड़क एवं मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।
तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126,टोल फ्री नम्बर-1077, मोबाइल-7500337269,व्हाट्सएप-7310913129, पुलिस कंट्रोल रूम-9411112976,8868815266 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *