Saturday, March 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में कल शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद, देहरादून में स्कूल बंद होने का फर्जी आदेश वायरल

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उत्तरकाशी  जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिनांक 14 सितंबर 2024 (शनिवार) को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया है।

जिले में लगातार बारिश होने एवं भूस्खलन की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने एहतियातन दिनांक 14 सितंबर 2024 (शनिवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों, सहित शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *