Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड का मानसूत्र सत्र भराड़ीसेंण में कल से शुरू, विधानसभा सत्र के दौरान धारा 163 लागू

उत्तराखंड का मानसूत्र सत्र भराड़ीसेंण में कल से शुरू होगा। जो कि 22 अगस्त तक चलेगा। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान यहां धारा 163 को लागू कर दिया गया है। जो सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी।विधानसभा सत्र को सुव्यवस्थित, सफल व शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बगैर अनुमति सभा, सुरक्षा बैरियर तोड़ने, लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार लाने, उत्तेजक भाषण, पोस्टर-बैनर या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह व भड़काऊ संदेश फैलाने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सत्र को लेकर सरकार और विपक्ष की अपने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *